फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   10 people, including three lawyers, injured in a clash between two groups in Nahil.

Shahjahanpur News: नाहिल में दो पक्षों के बीच संघर्ष में तीन वकीलों समेत 10 लोग घायल

Sun, 15 Feb 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
10 people, including three lawyers, injured in a clash between two groups in Nahil.
गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद
पुवायां। गांव नाहिल में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चलने से तीन वकीलों समेत 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नाहिल में रविवार दिन में 11 बजे रामप्रकाश शुक्ला और सतीशचंद्र के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से लाठी और धारदार हथियार चलने लगे। इस बीच फायरिंग भी की गई। फायर होने से भगदड़ मच गई। किसी तरह गांव के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

एक पक्ष से वीरेंद्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को पौने ग्यारह बजे उनका भाई वकील शैलेंद्र शाहजहांपुर जा रहे थे। गांव में ही दूसरे पक्ष के अवनीश, राजेश, ज्ञानेश, शिवम शुक्ला, राहुल, अंकित, गोविंद, गोपाल ने भाई को घेर लिया और अवनीश ने भाई पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र के बाइक से गिरने पर अन्य आरोपियों ने लाठी, डंडों से पीटकर हाथ, पैर तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी उनके घर में घुस आए और पिता सतीशचंद्र पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बचाने आए परिवार के आचमन, धीरेंद्र, जितेंद्र को भी पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया।
इस दौरान जान से मारने की नीयत से रायफल से फायरिंग भी की गई, लेकिन परिजनों ने किसी तरह जान बचा ली। दूसरे पक्ष से रामप्रकाश शुक्ला ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी, डंडे, भाला और धारदार हथियार लेकर उनकी दुकान पर आकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके साथ ही गोविंद, वकीलों शिवम शुक्ला, राहुल शुक्ला के अलावा प्रद्युम्न शंकर शुक्ला को गंभीर घायल कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर मिल गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर अभी नहीं आई है। जांच कर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
--
पुलिस की लापरवाही, सीएचसी पर भिड़े दोनों पक्ष
सीएचएसी पर मेडिकल परीक्षण के दौरान भी दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मामले में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। कई लोगों के घायल होकर सीएचसी पहुंचने की सूचना पर भी अस्पताल में पर्याप्त पुलिस भेजने की जरूरत नहीं समझी गई।

--
तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
00000000000
मामूली विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग

मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के नौसारा झपुला गांव में शाम करीब तीन बजे फायरिंग में युवक गोली लगने से घायल हो गया। रविवार को बरेली के एक निजी अस्पताल ने गांव में एक व्यक्ति की बैठक में नेत्र शिविर लगाया था। बताते हैं कि डॉक्टर सहकर्मी की बाइक से गांव के अवनीश की बेटी आन्या के टक्कर लग गई। आरोप है कि बाइक सवार ने बच्ची को थप्पड़ जड़ दिया। इस बीच बच्ची के परिजन शिकायत दर्ज कराने शिविर स्थल पर पहुंचे। तभी मामला तूल पकड़ गया। जिस पर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे। फायरिंग भी की गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दो लोगों ने फायरिंग की है। गोली 33 वर्षीय कोम सिंह के लगी है। वहीं अवनीश व डीपी सिंह के भी चोट आई है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

गांव नाहिल में झगड़े में घायल रामप्रकाश शुक्ला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed