{"_id":"683bb09b229f7806a8955fd2f1ab8545","slug":"sex-racket-busted-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में रंगरलियां, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में रंगरलियां, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल के पास स्थित एक होटल पर पुलिस छापे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इसमें दिल्ली और अलीगढ़ की आधा दर्जन से अधिक लड़कियां पकड़ीं गईं।
विज्ञापन
साथ ही कुछ पुरुषों को भी हिरासत में लिया गया। लेकिन रसूखदारों के प्रभाव में पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है होटल में युवक-युवतियां तो मिले लेकिन कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे थाना क्वार्सी पुलिस को सूचना मिली कि मीनाक्षी पुल के पास एक होटल में कुछ लोग रात भर रंगरेलियां मनाते रहे हैं। अब यह लोग यहां से निकलने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पुलिस होटल में पहुंच गई और रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में लिखाए गए नामों से जब ठहरे हुए लोगों की आई डी चेक की गई तो वह अलग थी।
पुलिस ने पूछताछ के बाद दिल्ली की 3 और अलीगढ़ की 4 युवतियों को पकड़ लिया। इनके साथ ठहरे हुए पुरुषों को हिरासत में लेने के कुछ देर बाद ही पुलिस के पास कुछ रसूखदार लोगों के फोन आने शुरू हो गए। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।