{"_id":"9e05a0ac-bb42-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sex-racket-busted-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 लड़कियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 लड़कियां गिरफ्तार
आगरा/ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी के सेक्टर 13 की एक कोठी में रविवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हाई प्रोफाइल पांच काल गर्ल्स समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कोठी से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
पकड़ी गईं काल गर्ल्स में दो दिल्ली की बताई जा रही हैं। ये कांन्ट्रैक्ट पर दिल्ली से आतीं थी। थाना सिकंदरा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आवास विकास कालोनी के सेक्टर 13 की एक कोठी में अय्याशी का अड्डा संचालित होने की सूचना पर एएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार दोपहर फोर्स के साथ छापा मारा।
इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाली बबीता भाग निकली। पुलिस ने यहां से दिल्ली की दो युवतियों समेत पांच युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
युवकों में सोनू, कमल बघेल और विशाल शामिल हैं। कोठी की तलाशी लेने पर यहां से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और बीयर की बोतलें बरामद की गई हैं।
किराए पर ली थी कोठी
एएसपी ने बताया कि दिल्ली की युवतियों को चार से पांच दिन के कांट्रेक्ट पर बुलाया जाता था। उन्होंने बताया कि कोठी किसी राजवीर नाम के व्यक्ति की है। बबीता ने किराए पर लिया था।
बबीता का भाई दिल्ली से सेक्स रैकेट संचालित करता है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बबीता और उसके भाई समेत अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लग्जरी गाड़ियों से आते थे लोग
आसपास के लोगों ने बताया कि कोठी में आए दिन लग्जरी गाड़ियां आया करती थीं। पुलिस पकड़ी गईं युवतियों से पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई युवतियों में एक ने बताया कि कालोनी की कई कोठियों को अभी तक किराए पर लिया गया था। 20 दिन या एक माह के अंदर कोठी को बदल दिया जाता है, ताकि किसी को शक नहीं हो।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी भी आते थे
आसपास के लोगों ने बताया कि कोठी पर चलने वाले अय्याशी के अड्डे की जानकारी पुलिस को थी। लोगों का कहना है कि कई पुलिसकर्मी भी अकसर कोठी में आते-जाते दिखाई देते थे। माना जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से ही सेक्स रैकेट का खेल चल रहा था।