फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   saraf shot in varanasi near police picket

वाराणसीः पुलिस बूथ के पास सराफा कारोबारी को गोली मार कर लाखों के जेवर लूटे, बाजार में मची भगदड़

Fri, 25 Oct 2019 12:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 25 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
saraf shot in varanasi near police picket
सराफा कारोबारी को गोली मारे जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
यूपी के वाराणसी में पुलिस बूथ से चंद कदम दूर कछवा रोड चौराहा पर गुरुवार शाम बदमाशों ने सराफा कारोबारी संजय जायसवाल (50) को गोली मार कर आभूषण से भरा झोला लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने छह से सात राउंड हवाई फायरिंग भी की। सरेराह गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी को भुल्लनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। घटनास्थल से .32 बोर की पिस्टल के नौ खोखे बरामद हुए हैं। बाजार में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


भदोही जिले के औराई थाना अंतर्गत महराजगंज गांव के मूल निवासी संजय जायसवाल करीब 10 साल से कछवा रोड में ही मकान बनवा कर रहते हैं। कछवा रोड-कपसेठी मार्ग पर टमाटर सिंह का कटरा में संजय की आभूषण की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर संजय झोले में आभूषण रखकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाश संजय के पास पहुंचे। इनमें से एक ने हवाई फायर कर संजय से झोला छीनने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध किया। इस पर दूसरे बदमाश ने संजय को दो गोली मार दीं और झोला छीन लिया। इस बीच दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने छह से सात राउंड हवाई फायरिंग की। फिर सभी कपसेठी की ओर भाग निकले।

संजय ने पुलिस को बताया कि करीब तीन सौ ग्राम सोना और छह किलो चांदी के जेवर बदमाश लूट ले गए। इसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। डॉक्टरों ने बताया कि एक गोली संजय के दाएं सीने को पार कर गई है, जबकि एक बाईं हथेली पर लगी है।


घटना की जानकारी पाकर सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल नीलू और एसपी ग्रामीण एमपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed