{"_id":"6647c6d94b9030f21e0cd4b9","slug":"youth-will-elect-mp-who-gives-priority-to-education-and-development-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114600-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षा और विकास को तरजीह देने वाले को सांसद चुनेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षा और विकास को तरजीह देने वाले को सांसद चुनेंगे युवा
Sat, 18 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
हरिहरपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता बेहद उत्साहित हैं। युवाओं ने बताया कि हम अपने वोट के जरिए देश में स्था और नई सोच वाली सरकार बना सकते हैं। जो शिक्षा और विकास की बेहतरी के लिए कार्य करे और लोगों की परेशानियों को समझ सके। युवा वोटरों का कहना है कि वे ऐसा सांसद चुनेंगे, जो लोगों की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखे। साथ ही गांव, नगर और शहर के विकास के प्रति गंभीर हो। सबके सुख, दुख में शरीक हो और मानवीय संवेदनाओं को समझे।
जो लोगों की बुनियादी जरूरतों को समझने और उसकी व्यवस्था के लिए संसद में आवाज उठाए ऐसे सांसद का चुनाव करेंगे। बिजली, पानी, आवास और अन्य जरूरी संसाधन हर जरूरतमंद परिवारों को मुहैया कराने की दिशा में भी पहल करने वाला होना चाहिए। हर तबके के युवाओं को आसानी से तकनीकी शिक्षा सुलभ कराने के लिए सरकार से अपनी बात भी कहे।
- महिमा
सांसद के रूप में ऐसे व्यक्ति का चुनाव करेंगे जो शिक्षित हो और शिक्षा की बेहतरी का प्रयास करे। गांवों में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा पर ध्यान दे और उसे क्रियान्वित कराने का प्रयास करे। लोगों की परेशानियों को सुने और उसका निराकरण करे।
विज्ञापन
- मुदिता
गांव, नगर और शहर का विकास जिसकी प्राथमिकता में शामिल हो ऐसा नेता चुनेंगे। सांसद ऐसा हो जो मानवीय संवेदनाओं को समझे। सरकार की योजनाएं क्षेत्र में सुचारु ढंग से संचालित कराने के प्रति गंभीरता दिखाए। साथ ही युवाओं को उनके अपने ही जिले में तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करे।
- उदिता, युवा