फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth took a pledge to protect the environment

Sant Kabir Nagar News: युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Sat, 06 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth took a pledge to protect the environment

विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पौधरोपण किए गए। इस दौरान युवाओं व अन्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय यूथ अवॉर्डी रिजवान मुनीर के नेतृत्व में युवाओं ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
अभियान के तहत पौधे लगाए गए तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पीपीएस शेष मणि वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पौधरोपण बेहद जरूरी हो गया है। अधिक से अधिक पौध लगाने से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है। इस दौरान संजय प्रजापति, अमन कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. सत्य नारायण आर्य में 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए। कवि ईश्वर चंद्र व विद्या वाचस्पति ने लोगों को पौधारोपण से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विजय चंद्र, छेदी लाल वर्मा, अनिकेत वर्मा, आर्यन वर्मा, आर्यमन, आदर्श, श्याम कार्तिकेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कबीर चौरा परिसर स्थित धोबी घाट तट पर वटवृक्ष का पौधरोपण किया गया। सामाजिक संस्था एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव निषाद ने अपने सहयोगियों के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों ने अभियान के तहत आमी नदी के आसपास कम से कम 50 वटवृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान ज्ञानेंद्र मिश्र, आनंद, रवि कन्नौजिया, अमरजीत वर्मा, अमन कन्नौजिया, कृतेश पासवान, मनीष कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विनोद पांडेय, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, बृजनंदन पाठक, जीवन प्रसाद अग्रहरि, दिवाकर सिंह, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed