{"_id":"6a2ee9e5c3cdb3c2660e2c07","slug":"youth-surrounded-and-beaten-fir-against-four-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152217-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक को घेरकर पीटा, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक को घेरकर पीटा, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के भिटिया कला गांव में जातिसूचक शब्दों से गाली देकर एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिटिया कलां निवासी रीता देवी ने मेंहदावल थाने में दी तहरीर में बताया कि 12 मई को शाम करीब 6:00 बजे गांव का ही रहने वाला अशरफ उनके बेटे अंकित कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से कुछ दूर पुलिया के पास ले गया।
वहां पहले से मौजूद गोलू, अशरफ और ऋषभ यादव निवासी परसा चौबे ने अंकित को घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और मारना शुरू कर दिया। मारपीट में अंकित के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। रीता देवी का आरोप है कि जब अंकित ने मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।