फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth's dead body found hanging from a tree7777

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Oct 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree7777
कृष्ण चंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

कुसुारु कला गांव के कृष्ण चंद्र करते थे मजदूरी
बेलहर (संतकबीरनगर)। बखिरा क्षेत्र मिश्रौलिया पराग के बागीचे में शनिवार को पेड़ से लटका युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसुरु कला गांव निवासी 46 वर्षीय कृष्ण चंद्र मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात घर पर नहीं दिखे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार भोर में गांव के कुछ लोग नित्यक्रिया के मिश्रौलिया पराग के बागीचे की तरफ गए थे। उसी दौरान पेड़ से लटक रही लाश देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान कुसुरु कला के मिश्रौलिया पराग निवासी कृष्ण चंद्र के रूप में हुई। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। पीड़ित परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बता पाए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed