फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth jumped into Rapti, NDRF team engaged in search

Sant Kabir Nagar News: राप्ती में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम

Sat, 21 Sep 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped into Rapti, NDRF team engaged in search
- मेंहदावल और कैंपियरगंज क्षेत्र के बॉर्डर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कैंपियरगंज बॉर्डर पर स्थित राप्ती नदी में शुक्रवार को एक युवक कूद गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद भी वह गहरे पानी में चला गया। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम तक स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार विशाल जायसवाल (25) पुत्र जगदीश निवासी डुमरिया थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर कुछ दिन पूर्व खलीलाबाद में जमीन बेचा था। उसके बाद से वह कुछ दिन के लिए बिहार चला गया। दो दिन पूर्व वह अपने घर आया था। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह राप्ती नदी पुल पर पहुंचा और अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी में युवक के कूदने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन

युवक के खोजबीन का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन में लगी हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि युवक का व्यवहार बहुत खराब था। जिसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि घटना कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed