{"_id":"667c6b08b39fa81db00ac924","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116724-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Thu, 27 Jun 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के जमुहट गांव का मामला
- परिजनों ने सर्प दंश से मौत होने की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम जमुहट गांव में मंगलवार देर रात एक 26 वर्षीय युवक की सोते समय अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में सीएचसी नाथनगर लेकर गए। बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की माने तो सर्प दंश से युवक की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार जमुहट गांव निवासी प्रभुनाथ पुत्र राम दौड़ मंगलवार खाना खाकर बिस्तर पर सोने चला गया। देर रात अचानक प्रभुनाथ की चीख सुनकर परिवार के सदस्य भागकर कमरे में पहुंचे। परिजनों के मुताबिक दाएं पैर से खून टपकता देख आशंका व्यक्त किया कि पैर में चूहा ने काट लिया है। इसके बाद तेल लगाकर आराम करने दिया। कुछ देर बाद फिर से हालत बिगड़ती देख उसे सीएचसी नाथनगर लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्रभुनाथ के मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है।