{"_id":"6361604952a8f202d3753eec","slug":"youth-dies-in-suspicious-condition-khalilabad-news-gkp455816574","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
हरदी गांव की घटना, तार के सहारे छत के कुंडे से था लटका
बखिरा(संतकबीनगर)। क्षेत्र के हरदी गांव में सोमवार रात संदिग्ध हाल में युवक की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर में लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीड़ित बडे़ भाई कोईल ने बताया कि छोटा भाई विजय (25) पुत्र स्वर्गीय दिनेश चंद सोमवार रात घर में अकेला सो रहा था। मंगलवार को दिन में काम कर घर पहुंचने पर विजय का कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखा कि भाई केबिल तार के सहारे छत के कुंडे से लटका हुआ है।
शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़वा कर भाई के शव को फंदे से नीचे उतारवाया। कोईल ने बताया कि मृतक भाई की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। 15 दिन पूर्व उसकी पत्नी आपसी विवाद की वजह से अपने मायके चली गई थी। मृतक भाई विजय ट्रैक्टर चलाकर जीविका चलाता था। चौकी इंचार्ज बखिरा जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया है।