{"_id":"665a3cad6a8e38e680091744","slug":"youth-dies-in-suspicious-condition-family-members-fear-heat-stroke-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115334-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, परिजन लू की जता रहे आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, परिजन लू की जता रहे आशंका
Sat, 01 Jun 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के दुर्गजोत निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी मेंहदावल गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक को लू लग गया था, जिससे उसकी मौत हुई है।
गांव के एजाज व ग्राम प्रधान अकरम ने बताया कि पप्पू (20) पुत्र सलाहुद्दीन निवासी दुर्गजोत मेहनत मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को वह काम से लौटकर शाम को घर आया था। तेज प्यास की वजह से उसने शरबत पी लिया। परिजनों ने बताया कि इन दिनों तेज तपन से पप्पू भी लू की चपेट में आ गया है। शाम को करीब छह बजे लू का असर तेज होने की वजह से पप्पू की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन तत्काल पप्पू को इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल लेकर गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खलीलाबाद ले जाते समय रास्ते में ही बघौली के निकट पप्पू की मौत हो गई।