फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies due to drowning in Kuano river

Sant Kabir Nagar News: कुआनों नदी में डूबने से युवक की मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Kuano river
धनघटा। महुली क्षेत्र के सांखी के पास कुआनों नदी में शनिवार को मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव ढूंढ कर बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के घोरांग निवासी बलराम (22) पुत्र रामरक्षा शनिवार को महुली क्षेत्र के साखी पुल घाट के पास मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान पैर फिसल जाने से नदी में डूब गए। साथ गए लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर घोरांग के तमाम ग्रामीण और पीड़ित परिजन पहुंच गए। पत्नी ममता का रो- रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि बलराम की चार वर्षीय बेटी है। घटना से ग्रामीण भी गमगीन थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed