{"_id":"691e1875deeba4f1b20015c7","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-truck-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141575-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
Thu, 20 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। साले की पत्नी को लाने ससुराल गए स्थानीय थाना क्षेत्र के एक वार्ड के युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेंहदावल नगर पंचायत के कांति वार्ड निवासी 32 वर्षीय लाखन गौड़ पुत्र शिवकुमार के घर 2 दिन बाद रामायण तथा मुंडन का कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए वह अपनी ससुराल से सलहज को लाने गया था। ससुराल से देर शाम लाैटते समय मेंहदावल बखिरा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ग्राम कुसमहा के पास बाइक लेकर पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आए ट्रक के नीचे आ गया। लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक पर सवार साले का लड़का बच गया। वहीं, सरहज दूसरे बाइक पर सवार थी। परिजनों को जब मामले की सूचना हुई तो वे सीएचसी पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। संवाद