{"_id":"fd8e9ec6967deef0ba411e6c06ef9b86","slug":"youth-cash-mobile-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से नकदी, मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को मुंबई से कमा कर लौट रहे एक युवक से बदमाशों ने लोहरौली बाजार और बढ़या के बीच में 12000 रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए और एक बदमाश को पकड़ लिया।
जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। खबर पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया।
दुधारा क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी दीपक मुंबई से कमा कर घर लौट रहा था।
लोहरौली बाजार से पैदल घर जा रहा था। रास्ते में बढ़या गांव के निकट दो बदमाशों ने उसे घेर कर रोक लिया और 12000 नकदी और मोबाइल लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भागने लगे। पीड़ित के शोर पर आस-पास के लोग जुट गए और घेरेबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल हो गया।
खबर पर दुधारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पीड़ित दीपक ने बताया कि भागा बदमाश उसके पास से लूटे 12000 रुपये और मोबाइल भी साथ ले गया। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर थाने पर दिया।
विज्ञापन
एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जमाल बताया है और वह क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी है। कड़ाई से पूछताछ में अपने भागे साथी का भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर आग की कार्रवाई की जाएगी।