{"_id":"62b0b1a07c6ac554d867165d","slug":"youth-block-highway-khalilabad-news-gkp441027061","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में हाईवे जाम किया
विज्ञापन
ेदुला चौराहे पर अग्निपथ के विरोध में हाइवे जाम करते युवा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध में हाईवे जाम किया
- तीन नामजद समेत 50-60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला चौराहे के पास जाम लगा दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी इंचार्ज नवीनमंडी रजनीश राय ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल रमाशंकर प्रसाद, कांस्टेबल पवन मद्घेशिया, कांस्टेबल अनिल यादव के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे थे। उसी दौरान वह नेदुला चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि कैलाश यादव निवासी भोजपुर, अजय गौड़ निवासी ओनिया उर्फ ऊनखास, गोलू यादव निवासी बजरिया अपने 50 -60 साथियों के साथ बस्ती से गोरखपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिए थे। जिससे यात्रियों को दिक्कत हो गई। सरकारी और गैरसरकारी संपत्तियों की क्षति भी करना चाह रहे थे। पुलिस कर्मियों को बुलाकर जाम हटवाया गया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर तीन नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए पुलिस सतर्क है। इसमें कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। लोगों से अपील है कि भ्रामक पोस्ट और सूचनाओं पर कत्तई ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
- सोनम कुमार, एसपी