{"_id":"6a6b906d497a95483a021987","slug":"youth-beaten-with-sticks-and-rods-fir-registered-against-four-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154740-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक को लाठी डंडे से पीटा, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक को लाठी डंडे से पीटा, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और सिर फट गया। पीड़ित के नाना की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार मोहल्ला निवासी राधेश्याम पुत्र गोमती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे उनका नाती दीप कपूर पुत्र राजेंद्र सुमैया बाजार से घर लौट रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव गगनई बाबू निवासी रामकेश पुत्र फुरतु, अखिलेश पुत्र हरीशचंद्र, राजेश पुत्र चैतु और एक अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि पहले सभी ने गाली-गलौज की। जब नाती ने विरोध किया तो चारों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में दीप के सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
आरोपित गाली देते हुए जान-माल की धमकी देकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद