फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth beaten up, cash and documents snatched, FIR lodged

Sant Kabir Nagar News: युवक को मारपीट कर नकदी व दस्तावेज छीने, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Jun 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up, cash and documents snatched, FIR lodged

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सवार पांच अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक से मारपीट कर नकदी और जरूरी दस्तावेज छीन लिए गए। न्यायालय के आदेश पर मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार निखरकपार निवासी राजू चौधरी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह डीघा से लगभग 500 मीटर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान कार सवार पांच अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी के आगे अपनी कार खड़ी कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने जबरन उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपी शिकायत करने पर जान-माल की धमकी भी देते रहे।
राजू चौधरी का कहना है कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी में रखे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आरसी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज तथा 12,200 रुपये नकद भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed