फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth arrested for roaming with a knife; released on bail.

Sant Kabir Nagar News: चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Mon, 28 Sep 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for roaming with a knife; released on bail.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे का चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जमानतीय अपराध होने के कारण बाद में उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को मुख्य आरक्षी अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चाकू लेकर दुर्गजोत गांव से रमजान तिराहे की ओर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम रमजान तिराहे पहुंची और निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक युवक सड़क पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने रमजान तिराहे की पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ध्रुपचंद निवासी दुर्गजोत, थाना बखिरा बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी पैंट की बाईं जेब से लोहे का चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने और ले जाने के संबंध में वैध अधिकार पत्र मांगा गया, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed