फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young people need to stay away from drugs: Additional District Judge

युवाओं को नशे से दूर रहने की जरूरत : अपर जिला जज

Tue, 13 Jan 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young people need to stay away from drugs: Additional District Judge
बढ़यामाफी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया गया-श्रोत आयो
सेमरियावां। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत बढ़यामाफी स्थित निजी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वावधान में कार्यक्रम में जीवन को हां, नशे को ना थीम पर गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को नशे से नुकसान व नशा मुक्त करने के लोगों को प्रेरित करने के लिए संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवाओं को नशे से दूर रहने की जरूरत है। युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र, अनुशासन और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह जनपद में विगत एक सप्ताह से मनाया जा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बारे में चर्चा की। स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र व छात्राओं के तरफ से विभिन्न नाट्य मंचन कर नशे से दूर रहने की सीख दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुनीरूल हसन चौधरी, सह प्रबंधक एजाज मुनीर, एडवोकेट जहीर अहमद, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाल, जियाउद्दीन, मौलाना उजैर, अबूजर चौधरी, बाबुद्दीन चौधरी, अयूब खान, हामिद, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed