{"_id":"5fee0d488ebc3e3d9523bb26","slug":"young-man-went-to-grass-cutting-family-accused-of-murder-khalilabad-news-gkp3790760166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गया युवक लापता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गया युवक लापता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

धनघटा। पांच दिन पूर्व घर से घास काटने गया क्षेत्र के कटहा खैरगाड़ गांव निवासी युवक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को थाने पर पहुंचकर लापता युवक के साथ गए लोगों पर हत्या कर शव छिपा देने का आरोप मढ़ते हुए कार्रवाई की मांग की।
राजेश का आरोप है कि उनके 25 वर्षीय भाई कमलेश शनिवार को दोपहर में गांव के चार लोगों के साथ घास काटने के लिए घाघरा नदी के उस पार नाव से गए थे। शाम तक सभी लोग घर आ गए, लेकिन कमलेश नहीं लौटे। तभी से तलाश की जा रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
राजेश का आरोप है कि भाई कमलेश के साथ घास काटने के लिए गए लोगों ने उसकी हत्या करके शव को कहीं छिपा दिया है। एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद