फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man posted suicide on social media after not being able to talk to his girlfriend

Sant Kabir Nagar News: सुबह पांच बजे से कट रही बिजली, पानी का भी संकट

Mon, 06 Jan 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Young man posted suicide on social media after not being able to talk to his girlfriend
संतकबीरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय बिजली की कटौती बढ़ गई है। दो शिफ्ट में लगभग आठ घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह जब बिजली की जरूरत होती है, तभी बिजली कट जा रही है, जिससे घरों में पानी का संकट खड़ा हो जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसानों को सिंचाई की चिंता बनी रहती है। वहीं लोकल फाल्ट की समस्या से भी लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने 15 नवंबर तक त्योहारों को देखते हुए बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए थे। उस समय तक लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिली, लेकिन इसके बाद बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि सुबह के समय जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है, तो बिजली कट जाती है। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियों में पानी नहीं भर पाता है। लोग सुबह स्नान व अन्य दैनिक क्रिया के कार्य हैं वह भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सुबह दस बजे तक बिजली फिर कट जाती है और शाम को तीन बजे के बाद बिजली आती है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन

बिजली बिना सिंचाई के लिए लगे नलकूप बंद : नहसापार गांव के निवासी किसान हरिकेश कहते हैं कि बिजली की कटौती के कारण उनको भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली न रहने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। गेहूं की फसल को इस समय सिंचाई की आवश्यकता है। नलकूप न चलने से किसानों को पंपिंग सेट से सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसान रामनारायण कहते हैं कि बिजली कटौती से किसानों को महंगा डीजल खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई आवश्यक है, लेकिन बिजली न रहने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed