{"_id":"655504e18be544311b09e361","slug":"young-man-gets-electrocuted-during-idol-immersion-gets-burnt-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5558-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, झुलसा
Wed, 15 Nov 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के मंझरिया पठान में बुधवार की देर शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमा ले जाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे सीएचसी मेंहदावल लाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बेलहर क्षेत्र के मंझरिया पठान में मां लक्ष्मी की प्रतिमा बैठाई गई थी। बुधवार की देर शाम प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए उसे ट्रॉली पर लोग ले जा रहे थे। अभी वह गांव के बाहर निकले ही थे कि प्रतिमा हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। प्रतिमा के पास खड़े मंझरिया निवासी सुरेंद्र मौर्य (28) झुलस गया और वह ट्राली से नीचे गिर गया। सूचना पर सीओ अंबरीश भदौरिया पहुंच गए और युवक को सीएचसी मेंहदावल भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है।