फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man fell from the roof out of control, died

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित होकर छत से गिरा युवक, मौत

Fri, 17 Nov 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young man fell from the roof out of control, died
धनघटा। महुली क्षेत्र के रैनिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम युवक छत से गिर गया। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अछती के राजस्व गांव रैनिया निवासी अमरनाथ (36) बृहस्पतिवार की शाम छत पर बैठे थे। अमरनाथ संतुलन खोकर छत से नीचे गिर गए। घायलावस्था में परिजन सीएचसी नाथनगर लेकर गए। चिकित्सकों की टीम ने अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोपहर में अमरनाथ बाजार से घर लौटे। भोजन के लिए छत पर गए थे। अमरनाथ की पत्नी सरोजा देवी खाना लेकर पहुंचीं। भोजन के बाद हाथ धोने के लिए जैसे ही उठे, अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गए। अमरनाथ की पत्नी सरोज देवी के अलावा पांच बच्चे हैं। बेटी अंजली (19), नीलू (15), अमरकांत (12), सर्वेश (07) और चार वर्ष के उत्तम हैं। अमरनाथ मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस आकस्मिक दुर्घटना से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed