{"_id":"65243f02d77da552e50f9498","slug":"young-man-died-due-to-electric-shock-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3974-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
विज्ञापन
बचाव में पहुंचे साथी मिस्त्री को लगा झटका
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के भोगीपुर में एक युवक की निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बचाव करने पहुंचे मिस्त्री को करंट का झटका लगा, जो मामूली रूप से घायल हो गया। बेटे की मौत से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सोमवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
क्षेत्र के भोगीपुर निवासी गांव निवासी 25 वर्षीय नागेंद्र गोंड पुत्र मोहन लाल के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। नागेंद्र मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। रविवार को वह बगल के गांव बस्ती जिला के देइसांड में राम आशीष के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। परिजनों ने बताया कि वह खड़ी दीवार में लगे ईंट को सब्बल से निकाल रहा था। उसी दौरान सब्बल खिंचे गए विद्युत प्रवाहित केबिल के संपर्क में आ गया। जिसके चलते नागेंद्र गोंड तेज झटका खाने लगा। बचाव करने के दौरान साथी मिस्त्री भगौतीपुर गांव निवासी राम मिलन को करंट का झटका लगा। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नागेंद्र केबिल से चिपक गया था। किसी तरह उसे लोगों ने लकड़ी आदि से छुड़ाया। इस दौरान संतुलन खोकर जमीन पर गिर गया। सिर में चोट लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। प्रधान धनंजय चतुर्वेदी उर्फ सुक्के बाबा, मनकू चतुर्वेदी परिवार को सांत्वना दे रहे थे। मृतक की सात महीने की मासूम बेटी पीहू मां के गोद में पिता का साया उठ जाने की बात से अनजान थी। पत्नी बबिता का रो- रो कर बुरा हाल था। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। मंझला भाई पिंटू मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और छोटा भाई चिंटू गांव में ही डीजे बजाने का कार्य करता है।