{"_id":"64ef9975621bc024830a74d4","slug":"young-man-beaten-and-injured-in-dispute-over-taking-sides-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-2274-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइड लेने के विवाद में युवक को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइड लेने के विवाद में युवक को पीटकर किया घायल
Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
-शहर के मुखलिसपुर तिराहे की घटना
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर साइड लेने की बात को लेकर कुछ मनबढ़ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
बंजरिया निवासी निखिल पांडेय पुत्र अवधेश पांडेय का आरोप है कि वह अपने चाचा के साथ मंगलवार देर शाम मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में मुखलिसपुर चौराहे पर रोक कर ऋषभ सिंह निवासी बनकटिया, अंशुमान उपाध्याय निवासी गिठनी ओनिया महुली, शुभम पाठक निवासी नेदुला अपने साथियों के साथ साइड देने की बात पर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर राॅड व डंडे से हमला कर दिए। संवाद