फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young boy sucide in bhitwa bazar

युवक ने लगाई फांसी

Wed, 19 Feb 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
young boy sucide in bhitwa bazar
बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम मियां कुसुरू गांव में मृतक को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
भिटवा बाजार। बखिरा क्षेत्र के कुसुरू कला में मंगलवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की दोपहर तक कमरा बंद होने से गांव वालों को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में फंदे पर शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि कुसुरू कला गांव निवासी 28 वर्षीय मनोज उर्फ नगीना पुत्र रामबोध अकेले घर पर था। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। उसके पिता की मौत काफी पहले हो गई थी। दूसरा भाई मुंबई परिवार समेत रहता है। मां भी मुंबई में दूसरे नंबर के बेटे के साथ रहती है। मंगलवार को अज्ञात कारणों से मनोज ने कमरा बंद कर छत की कुंडी में साडी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनोज शराब पीने का भी शौकीन था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed