फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   You will get rid of the dirt in the city, the shortage of electricity will go away.

Sant Kabir Nagar News: शहर में गंदगी से मिलेगी निजात... दूर होगी बिजली की किल्लत

Sun, 27 Aug 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
You will get rid of the dirt in the city, the shortage of electricity will go away.
हरिहरपुर राजघाट पुल से जोगाराजा जाने वाली सड़क पर डम्प कचरा। फाइल फोटो
-शहर के उस्का में स्थापित होगा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, खर्च किए जाएंगे दो करोड़ रुपये
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के साथ ही बिजली उत्पादन करेगा नगर पालिका- शहर के उस्का में नगर पालिका की है जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को गंदगी से निजात मिलने वाली है। कूड़े के निस्तारण के लिए शहर के उस्का में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर नगर पालिका दो करोड़ रुपये खर्च करेगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनने से शहरवासियों को कूड़े-कचरे से तो छुटकारा मिलेगा ही, बिजली संकट भी दूर होगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में लगने वाली मशीन कूड़े में फेंके गए प्लास्टिक से दाना बनाएगी और उससे बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इस पर जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कुल 25 वार्ड हैं। इन वार्डों से प्रतिदिन 40 टन के करीब कूड़ा निकलता है। उसे वाहनों से हरिहरपुर के कठिनइया नदी के जोगाराजा मार्ग पर फेंका जाता है। इसके साथ शहर के हाईवे के किनारे भी कूड़ा पड़ा रहता है। इससे तमाम तरह की दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र स्थापित करने की पहल की है। शहर के उस्का वार्ड में नगर पालिका ने जमीन चिह्नित कर ली है। अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र 75 लाख रुपये की लागत से मशीन खरीदी जाएगी। यह मशीन कूड़े में निकलने वाले प्लास्टिक से दाना बनाकर बिजली उत्पादन बनाएगी। इसके लिए इसके लिए शासन से स्वीकृत भी ले ली गई है। नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र का जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

000
हरिहरपुर में नहीं फेंका जाएगा कूड़ा-कचरा

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में कूडा निस्तारण केंद्र बनने से हरिहरपुर के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। यहां का कूड़ा हरिहरपुर के कठिनइया नदी के जोगाराजा के पास फेंका जाता है। शहर में कूडा निस्तारण केंद्र बनने से यह कूड़ा यही पर डंप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बिजली से नगर पालिका की बढ़ेगी आय, मिलेगा रोजगार
खलीलाबाद में कूड़े से निकलने वाले प्लास्टिक से तैयार बिजली विद्युत निगम को बेची जाएगी। उससे नगर पालिका की आय बढ़ेगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र व बिजली उत्पादन के लिए कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। इसके बनने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
000
खलीलाबाद के उस्का में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश प्राप्त हो गया है। उस्का में नगर पालिका की जमीन है, जिस पर यह निर्माण कार्य शुरू होगा। प्लास्टिक कूड़े से बिजली उत्पादन किया जाएगा। इस पर कुल दो करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। -जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
000
शहर में सड़क किनारे पड़ा रहता है कूड़ा
खलीलाबाद शहर के हाइवे के किनारे कूड़ा पड़ा रहता है। हवा चलने पर कूड़े में पड़े प्लास्टिक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे समस्या बनी रहती है। अगर इसको नष्ट कर दिया जाए तो गंदगी से निजात मिलेगी। - अब्दुल्ला खां, शहरवासी
000
कूड़ा हटने से सहूलियत मिलेगी
घर का कूड़ा सड़क पर फेंका जाता है, दिन में वाहन लेकर कर्मचारी आते हैं और उसे उठाते हैं। इसे हरिहरपुर ले जाने में समस्या होती है। इस वजह से दो दिन तक कूड़ा पड़ा रहता है। इसका निस्तारण होगा तो सहूलियत होगी। - कुंदन कुमार, शहरवासी
000
कूड़े से उठती है दुर्गंध
हरिहरपुर के कठिनइया नदी के पास कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे लोग उधर नहीं जा पाते हैं। इसके साथ ही उसमें से दुर्गंध उठती है और संक्रामक बीमारियों की आशंका रहती है। शहर का कूड़ा है तो उसे वहीं पर डंप किया जाना चाहिए। - विजय शुक्ल, निवासी हरिहरपुर

000
इसके लिए पहल करना होगा
कूड़े को निस्तारित किया जाना चाहिए। इसको इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। नगर पंचायत और नगर पालिका के लोगों को इसके लिए पहल करनी चाहिए, जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिले। हर हाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बने और कूड़े को वहीं पर डंप किया जाए। -सर्वेश पांडेय, निवासी हरिहरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed