{"_id":"64933ebaadbf8464cf032e97","slug":"yoga-class-organized-khalilabad-news-c-7-1-214808-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: योग के जरिये निरोगी बनने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: योग के जरिये निरोगी बनने का संकल्प लिया
Wed, 21 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में योग करते एसपी,सीओ और अन्य पुलिसकर्मी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य आयोजन हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुआ। डीएम संदीप कुमार व सीडीओ संत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोगों ने योग के जरिये निरोगी बनने का संकल्प लिया।
डीएम ने कहा कि योग साधना योग केंद्रों तक सीमित न रहकर आम जनमानस तक फैल चुका है, सभी को इसका लाभ मिल रहा है। योग दिवस पर लोगों का उत्साह इसकी जीवटता का प्रमाण है। योग साधना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए प्रकृति का उपहार है। उन्होंने योगाभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस दौरान योगाभ्यास योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया।
योग दिवस कार्यक्रम में एसडीएम खलीलाबाद रमेश चंद्र, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला यूनानी अधिकारी, जिला खेल अधिकारी दिलीप कुमार, योग प्रभारी इंद्रेश कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी आराधन द्विवेदी, सुरेश कुमार सरोज सहित स्काउट गाइड, एनसीसी की छात्र-छात्रांए आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
इसी क्रम में पुलिस लाइन सहित तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लॉकों एवं विद्यालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में प्रशिक्षक राज रतन सेन सिंह ने महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं कर्मचारियों तथा शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। योग दर्शन के सैद्धांतिक पक्ष को संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय कृष्ण ओझा ने विस्तार से समझाया।
प्रोफेसर विजय कुमार राय ने दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता एवं योग से होने वाले शारीरिक लाभ की ओर छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्त पाया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने आधुनिक युग में बिगड़ती हुई जीवन शैली तथा उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक एवं शारीरिक व्याधियों पर प्रकाश डालते हुए योग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि योग एवं उससे होने वाले लाभ को अपने परिवार एवं सामाजिक परिवेश में प्रचारित प्रसारित करें।
इस अवसर पर प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार, शशिकांत राव, डॉ. मनोज कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। रिजर्व पुलिस लाइन व थानों में योगाभ्यास कराया गया। एसपी सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद दीपांशी राठौर, सीओ धनघटा बृजेश सिह, सीओ मेंहदावल अंबरीष सिंह भदौरिया, सीओ यातायात केशवनाथ आदि मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य रामप्रताप पांडेय ने योगाभ्यास कराया। आरएसएस के जिला प्रचारक राजीव नयन, प्रधानाचार्य देवेंद्र पांडेय, अभिषेक तिवारी, विनोद कुमार त्रिपाठी, सुग्रीव गुप्ता, जुग्गीलाल, गिरजेश त्रिपाठी, वृजेश त्रिपाठी, पूजा सिंह, उमाकांत सिंह, अतुल शुक्ल, अजीत यादव, प्रियांशू आदि लोग उपस्थित रहे। आर्ट ऑफ लिविंग के लोगों ने जिला कारागार में 750 कैदियों और 30 महिला कैदियों को योग कराया। इस दौरान प्रशिक्षक सुनील गुप्ता, राजन, रीतू जैन, आदित्य जैन आदि ने योग कराया।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार योग दिवस पर जनता वैदिक स्नाकोत्तर महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अनिरल त्रिपाठी ने शामिल होकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आशीष सिंह, विश्वराज सिंह, सोहन सिंह, सर्वेश तिवारी, शक्ति मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज परिसर व सरस्वती शिशु मंदिर बघुआ में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक मौलेंदु पांडेय व प्रधानाचार्य राघवेंद्रनाथ द्विवेदी ने लोगों को योगा कराया। इस अवसर पर रामनिधि तिवारी, बृजेश कुमार, अभिषेक तिवारी, आशुतोष पांडेय, सभाजीत, रामनिवास, रजनीश, देवानंद, सुनील यादव, राजमणि, सत्यप्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक स्थित प्राथमिक, जूनियर और कंपोजिट विद्यालय में योग दिवस मनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि छात्र, शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षा मित्रों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां, बाघनगर, दुधारा, तिलजा, बजहरा,दानोकोइयां, करमाखान, कोहरियावां, उसरा शहीद, बिगरा अव्वल, सेहुड़ा, महुआरी, करही, भंगुरा, सालेहपुर, छपिया, पचदेउरा, हुजरा, चिउतना, चोरहा, कडजा, तिनहरी माफी आदि स्कूलों के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने योग दिवस पर योग कराया गया। इस दौरान शिक्षक जफीर अली, असरारुल हक़, ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, शमा अजीज खान, मुबारक हुसैन, खुर्शीद जहां, नुजहत बतूल, महेंद्र चौरसिया, किरण चौधरी, सरवरी खातून, मो. आजम, मनोज कुमार अनिल, डॉ. अशीष कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।