फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Yoga balances the mind and soul, in addition to keeping the body healthy.

Sant Kabir Nagar News: शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन और आत्मा को भी संतुलित करता है योग

Sun, 21 Jun 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yoga balances the mind and soul, in addition to keeping the body healthy.
जनपद न्यायालय परिसर में योगाभ्यास करते लोग। स्रोत-सूचना विभाग
संतकबीरनगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग प्रोटोकॉल के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अमित जैन एवं स्वयंसेवक शिवम गुप्ता के निर्देशन में जिला जज रणधीर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार, अन्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा विधि के छात्रों सहित 100 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला जज रणधीर सिंह ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित एवं सशक्त बनाता है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए, जिससे उत्तम स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर स्थित कबीर चौरा में वन विभाग द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम का वातावरण भी अत्यंत मनोहारी रहा। मधुर संगीतमय धुनों और हरे-भरे वृक्षों की छांव के बीच आयोजित योग सत्र में प्रभागीय वन अधिकारी हरिकेश नारायण यादव सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुनील गुप्ता एवं रोहन गुप्ता ने 100 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया।
जिला कारागार में विनीत चड्ढा एवं राजन गुप्ता ने जेल प्रशासन के सहयोग से लगभग 200 बंदियों को योगाभ्यास कराया। महिला कारागार में रीतू जैन एवं नमिता चड्ढा ने लगभग 30 महिलाओं को योग के विभिन्न अभ्यास कराए। महुली में छोटेलाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने योग किया, जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसी क्रम में स्वास्थ्य उपकेंद्र गिरधरपुर में कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी प्रियंका के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इसमें रीमा अमरोरी, सरोज यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल कलाम, जाहिदा खातून, किरन, मीना आदि मौजूद रहे।

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर क्षेत्र के श्रीराम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर काॅलेज रमवापुर सरकारी व थाना परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का भी आधार है। बेलहर कला थाने पर एसओ हरिकेश भारती ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है उन्होंने स्वस्थ के बारे में जानकारी दी तथा व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। इस दौरान विजय कुमार चौधरी, वेद प्रकाश, रामसुभग वर्मा, हीरालाल चौधरी, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed