फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   xray not available in 6 chc

Sant Kabir Nagar News: छह सीएचसी में एक्सरे की सुविधा नहीं

Wed, 17 Jan 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
xray not available in 6 chc
सिर्फ सीएचसी खलीलाबाद पर होता है एक्सरे
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में एक्सरे के लिए खलीलाबाद सीएचसी को छोड़कर अन्य किसी सीएचसी में इसकी व्यवस्था नहीं है। हालांकि, सभी सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। वहीं, सीएचसी से एक्सरे कराने के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। वहीं, कुछ मरीज निजी सेंटर पर जाकर एक्सरे कराने के लिए मजबूर होते हैं।

जिले में सेमरियावां, मेंहदावल, हैंसर, नाथनगर, सांथा, बेलहर, खलीलाबाद में सीएचसी संचालित होती हैं। इनमें से अधिकांश पर एक्सरे टेक्नीशियन तैनात किए गए हैं, जबकि खलीलाबाद को छोड़ किसी भी सीएचसी पर एक्सरे मशीन नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएचसी मशीनविहीन है तो फिर यहां कर्मी की क्या जरूरत है। इन टेक्नीशियन से विभाग अन्य कार्य लेता है। सेमरियावां सीएचसी में मंगलवार को एक्सरे कराने पहुंचे दानों कुईया निवासी अजीजुर्रहमान, खालिद कमाल ने बताया कि डॉक्टर ने एक्सरे लिखा है। सीएचसी में सुविधा नहीं है। ऐसे में बाहर एक्सरे कराना पड़ेगा, जहां पर अधिक रकम खर्च होगा। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिस सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा नहीं है, वहां एक्सरे मशीन के लिए पत्राचार किया गया है। जैसे ही मशीन आती है तो वहां पर भेजवाया जाएगा और एक्सरे की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed