फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   X-ray plates run out in CHC Khalilabad, private pathology charges arbitrary amount

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी खलीलाबाद में एक्स-रे प्लेट खत्म, मनमानी रकम लेते है निजी पैथोलॉजी

Thu, 01 Aug 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
X-ray plates run out in CHC Khalilabad, private pathology charges arbitrary amount
तीन दिन से खत्म है प्लेट, रोजाना 50 मरीज सीएचसी में एक्स-रे कराने आते हैं
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधा देने का भले दावा कर रहा हो पर हकीकत इससे दूर है। सीएचसी खलीलाबाद में एक्स-रे प्लेट तीन दिन से खत्म हो गया है। ऐसे में मरीजों को निजी पैथोलॉजी पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अधिक रकम देना पड़ रहा है। सीएचसी में रोजाना 50 मरीज एक्स-रे कराने के लिए आते हैं।

एक्स-रे विभाग में कार्य ठप पड़ा है। मरीज राजेश कुमार का कहना है कि पैर में चोट लगी थी। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए लिखा है। यहां आए तो पता चला कि एक्स-रे प्लेट नहीं है। इसी तरह से संगीता, राधेश्याम आदि का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें एक्स-रे कराने को कहा है पर अस्पताल में एक्स-रे जांच नहीं हो पा रहा है। प्लेट खत्म हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सीएचसी खलीलाबाद में एक्स-रे प्लेट खत्म हो गया है। इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो एक्स-रे प्लेट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी लैब में 600 रुपये देकर मरीज कराते हैं डिजिटल एक्स-रे
मरीजों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में एक्स-रे न होने से प्राइवेट पैथोलॉजी मनमाना कीमत वसूल करते हैं। साधारण मशीन से एक्स-रे कराने पर 300 से 500 रुपये लगते हैं। डिजिटल एक्स-रे के लिए 600 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed