{"_id":"650604a488ce3fc2630bbf6b","slug":"x-ray-machine-lying-unused-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-2969-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनुपयोगी होकर बंद पड़ी है एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनुपयोगी होकर बंद पड़ी है एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
धनघटासंतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली की स्थापना के समय ही लगाई गई एक्स-रे मशीन अनुपयोगी होकर बंद पड़ी है। उसकी जगह डिजिटल मशीन लगाए जाने की मांग अस्पताल के जरिये उच्चाधिकारियों और शासन से दस वर्षों से की जा रही है, लेकिन डिजिटल एक्स-रे मशीन नहीं लग पा रही है। इसकी वजह से मरीज बाहर जाकर एक्स-रे कराने को विवश है।
वर्ष 2003-4 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली की स्थापना हुई थी। उसी समय एक्स-रे मशीन भी लगाई गई। वर्ष 2014 तक मशीन ठीक-ढंग से संचालित होती रही। उसके बाद उसमें खराबी आने लगी, जिससे धीरे-धीरे करके बंद हो गई। अब आलम यह है कि एक्स-रे कक्ष में बराबर ताला बंद रहता है, और मशीन उसके अंदर धूल फांक रही है।
गोरखपुर जिले की सीमा से सटे हुए इस अस्पताल पर ढाई से तीन सौ की ओपीडी होती है, जिसमें एक्स-रे कराने वालों की संख्या भी अच्छी खासी रहती है। अस्पताल पर एक्स-रे न होने के कारण मरीजों को बाहर जाकर कराना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर सुविधा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। एक्स-रे कराना हो या खून पेशाब की जांच हो। कोई भी जांच अस्पताल पर होने वाली नहीं है। अस्पताल के बाहर स्थित पैथोलॉजी पर मरीज का जांच नहीं, बल्कि उसका खून चूसा जाता है, लेकिन कोई अधिकारी या नेता ध्यान देने वाला नहीं है।
-पवन कुमार चौहान
-- -- -- -- -
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली अस्पताल नहीं रेफर केंद्र बनकर रह गया है। यहां पर न तो कोई जांच होने वाली है और न ही गंभीर बीमारियों का इलाज। तेज बुखार से पीड़ित मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। 10 वर्षों से अस्पताल पर एक्स-रे नहीं हो रहा है।
-जयराम यादव
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कहने के लिए तो मलौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन यहां की व्यवस्था झोलाछाप डॉक्टरों के सामान भी नहीं है। एक्स-रे की व्यवस्था न होने के कारण मरीज को काफी परेशानी का सामना तो करना ही पड़ता है। साथ ही साथ बाहर लगे पैथोलॉजी पर शोषण का शिकार भी होना पड़ता है।
-अशोक कुमार अग्रहरि
-- -- -- -- -- -
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर एक्स-रे मशीन के साथ अन्य सुविधाओं का होना नितांत आवश्यक है, लेकिन यहां के लोगों का दुर्भाग्य की अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। जनहित को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे मशीन लगाया जाना चाहिए।
-अवधेश कुमार
-- -- -- --
लंबे समय से एक्सरे मशीन डिस्पोजल होकर बंद पड़ी है। डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाए जाने की मांग को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। इसी के साथ बॉडी चेकअप की भी मशीन खराब है। इसके लिए नई मशीन लगाई जाने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया जा चुका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली दिन प्रतिदिन बेहतर करने के प्रयास में जुटा हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां की स्वास्थ्य सुविधा नंबर एक की हो जाएगी।
-डॉ. रवि सोनकर, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मलौली