फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wrestling, race winner honored

कुश्ती, दौड़ के विजेता हुए सम्मानित

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wrestling, race winner honored
कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता - फोटो : अमर उजाला
 जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के द्वारा विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किए परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीएसए जगदीश शुक्ल और ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने खेल में अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाई है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह से सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए विद्यालय, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करे। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों में मंडल और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थी इसी तरह से मेहनत करे ताकि आगे भी वे इसी तरह से सफलता हासिल कर सके। मेडल पाने वालों में कुश्ती खिलाड़ी कन्हैया लाल, मनोज कुमार, दौड़ में वसीउल्लाह, कबड्डी में अखिलेश, विनय, अजय, प्रद्युम, रामबाबू, रोहित, दुर्गेश, विशाल, आलोक, देवराज, राकेश, रविंद्र शामिल रहे। कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, गंगा यादव, खंड शिक्षा अधिकारी संध्या चतुर्वेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसरन यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुनील चौबे ने नवागत बीएसए का स्वागत किया। इस अवसर पर विजय नाथ यादव, रामनाथ यादव, राजेश पांडेय, रमेश, दिग्विजय पांडेय, सुनील कुमार सिंह, संतोष यादव, शशिकांत त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed