फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Worshiped the sun with arghya at dawn

भोर में सूर्य को अर्घ्य के साथ किया नमन

Sun, 03 Nov 2019 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Worshiped the sun with arghya at dawn
संतकबीरनगर के समय माता मंदिर के समीप पोखरे पर अर्घ्य देते परिवार के सदस्य। - फोटो : KHALILABAD
भोर में सूर्य को अर्घ्य के साथ किया नमन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भगवान भाष्कर को उगते समय अर्घ्य देने के लिए रविवार की सुबह घाट पर पहुंच कर व्रती महिलाओं ने पूजन स्थल पर वेदी सजा दिए, गन्ने के मंडप में गीत गाते हुए छट्ठी मैया की विधिवत पूजा की, उन्हें चावल का पीला अच्छत, चंदन, पुष्प, सिंदूर से पूजकर नारियल, शरीफा, सेब, केला, नींबू, कच्ची, अमरुद, मूंगफली, आंवला, पपीता, मीठा ठेकुआ चढ़ाया, दीप जलाए और मिन्नतें मांगी। महिलाए घुटने भर पानी में खड़े होकर सूप में फल आदि सब लेकर सूर्यदेवता को अर्घ्य देने के लिए प्रस्तुत हुई तो उनके सहयोगी पति ने दूध और जलधार गिराकर अघ्र्य में सहयोग दिया।..आवहु आवहु हे सुरुज देव! मानहु विनती हमार!! पूरी करहुं मनकाम हे छट्ठी मैया... आदि छठमाता के गीतों के गुंजार के साथ गुरुवार को भोर के वक्त में पूजा समारोह स्थल का वातावरण अद्भुत आध्यात्मिक छटा बिखेर रहा था।
अरुण आभा वाले भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित करने के बाद महिलाएं पूजा मंडप में पुन: मां के सामने पहुंचीं। देवी के वेदी के सामने वस्तु रख आरती उतारीं प्रणाम कर मनवांछित फल मांगा। फिर पति के हाथों प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच घाट पर पहुंचे सभी लोग अपने परिजनों के साथ अलग-अलग इस परंपरा को निभाने मे लगे रहे। हर मंडप दिव्य आभा से देवपुरी का सा दृश्य उपस्थित कर रहा था। खलीलाबाद के कोतवाली स्थित पोखरा, सुगर मिल के पास काफी भीड़ रही। नगर पालिका प्रशासन के साथ जिला प्रशासन ने प्रकाश के साथ पेयजल का बंदोबस्त किया था। सुरक्षा के लिए पुलिस लगी रही। इसी प्रकार सुगर मिल कालोनी के सरोवर और विधियानी मां समय जी के पोखरे पर जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिए और छठमैया के गीतों के बीच पूजा अर्चना की। छत्तीस घंटे का कठोर निर्जल व्रत करते हुए सूर्य देवता को अपनी श्रद्धा अर्पित करने वाले भक्तों ने कहा हे छट्ठी मैया फिर आना और अगले साल हमारी पूजा स्वीकार करना।
विज्ञापन

भगवान भाष्कर को दिया अर्घ्य
मगहर। छठ पर्व पर रविवार को आमी नदी तट पर व्रती महिलाओं ने भोर में भगवान भास्कर को अर्घ्य दे कर पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही छठ लोकमहापर्व पर वैदिक मन्त्रों के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर के सभासद भोलू पासवान ने 1100 नारियल और व्यापारी समाज ने चाय एवं प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर छठ पूजा समिति के संस्थापक सचिव शिवानंद चंचल, अध्यक्ष अवधेश सिंह, विजय प्रकाश कान्दू, टीएन वर्मा, गुड्डू वर्मा, रामकेश जायसवाल, धर्मेंद्र, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed