{"_id":"5d2dffd38ebc3e6ca9216ef9","slug":"worker-died-in-accident-khalilabad-news-gkp314094855","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली क्षेत्र के लहूरा देवा का रहने वाला था मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली क्षेत्र के लहूरा देवा का रहने वाला था मजदूर
विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस पर गमगीन बैठे मृतक परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत
- कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी के पास हुई घटना
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी के समीप नेशनल हाइवे पर मंगलवार की सुबह बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के लहुरा देवा निवासी कल्पू (40) पुत्र कन्हई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। वह मंगलवार की सुबह बाइक से अपने एक साथी दुबर (25) पुत्र चौथी निवासी लहुरा देवा के साथ काम पर जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के नेशलन हाइवे स्थित कांटे चौकी अंतर्गत कुछ ही दूरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। इस घटना में कल्पू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कल्पू के बड़े भाई कमल ने बताया कि कल्पू मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाते थे। मंगलवार की सुबह वह काम पर जा रहे थे कि बस ने टक्कर मार दिया और उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कल्पू के दो बेटे और तीन बेटियां है। कल्पू की पत्नी सरोजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।