फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women's Day: Sports competitions held in the stadium

महिला दिवस : स्टेडियम में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

Thu, 03 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Women's Day: Sports competitions held in the stadium
महिला दिवस पर स्पोर्ट स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के विजेता​ खिलाड़ी-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म ''रोजगार संगम पोर्टल'' के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की। साथ ही 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया और उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मानित किया।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और ड्रेस के लिए 3849 लाख रुपये की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। इसका सीधा प्रसारण जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर पर किया गया।
विज्ञापन

जिले में हुए कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन मान्यवर काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया, जिसमें 60 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्तिपत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तीकरण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है, जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां पूरी तरह से स्वतंत्र एवं स्वच्छंद रूप से शिक्षा से लेकर विकास के हर क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं।
इस अवसर पर एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, निषाद पार्टी की महिला अध्यक्ष सरिता निषाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed