फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   women were made aware

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को किया गया जागरूक

Thu, 07 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
women were made aware
महिला एसआई के नेतृत्व में मेंहदावल क्षेत्र में चला अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। महिलाएं अपना अधिकार जाने, सुरक्षा का आधार जाने और जागरूक बनकर समाज को जागरुकता की तरफ ले जाने का संकल्प लें। बुधवार को मेंहदावल क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत महिला एसआई गौरी मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
मेंहदावल थाने में तैनात एसआई गौरी मिश्रा ने मेंहदावल क्षेत्र के बीमापार, सियर, टडवरिया, बसडीला टेडुवा आदि स्थानों पर महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को विशेष स्थान प्राप्त है। वर्तमान परिवेश में महिलाओं को अधिकार की जानकारी के साथ ही स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देकर नया इतिहास लिख रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा, अधिकार तथा कर्तव्य के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या आने, घरेलू हिंसा होने पर इसकी जानकारी महिला हेल्पलाइन पर दे सकती हैं। किसी अन्य महिला के साथ यदि अपराध हो रहा हो, उसका किसी भी प्रकार से शोषण किया जा रहा हो, इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। इस दौरान महिला आरक्षी पुनीता , अंशु आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed