फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   women start dharna for home

80 वर्षीय मां के साथ धरने पर बैठी महिला

Mon, 06 Jan 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
women start dharna for home
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते बेलबनिया गांव के लोग। - फोटो : KHALILABAD
80 वर्षीय मां के साथ धरने पर बैठी महिला
विज्ञापन

- परिवार के अन्य सदस्यों पर घर से बाहर निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद ग्राम बेलवनिया निवासी रेखा मौर्या ने अपनी 80 वर्षीय मां व अन्य लोगों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को घर से बाहर कर दिया है। इन लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रेखा मौर्या पुत्री स्वर्गीय सुदामा मौर्य का आरोप है कि उनकी मां जो 80 वर्षीय महिला है, उनको और परिवार के अन्य सदस्यों को कुछ लोगों ने जबरन घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में परिवार इस ठंड के मौसम में खुले आसमान तले जिंदगी बिताने को मजबूर है। महिला ने कहा कि कई दिनों से घर के बाहर रह रहीं है। ऐसे में उनके साथ न्याय किया जाए और घर में वापस कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो धरना जारी रहेगा। धरना के दौरान पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव से भी इन लोगों ने न्याय दिलाने की मांग किया। इस दौरान रविंद्र मौर्य, मोहन प्रसाद मौर्य, राम दरश, फूलचंद्र, हरिनाथ मौर्य, सोनू मौर्य, मुन्नी लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed