फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women beat officers gave information about security measures

Sant Kabir Nagar News: महिला बीट अधिकारियों ने दी सुरक्षा के उपायों की जानकारी

Sat, 16 May 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women beat officers gave information about security measures
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। समस्त थानों की पुलिस एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं व आमजन को जागरूक किया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अपराध पोर्टल के बारे में जानकारी देकर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास, डीघा व नेदुला, महिला थाना द्वारा जिला अस्पताल, थाना धनघटा क्षेत्र के तेजपुर व नकहा, थाना महुली क्षेत्र के नाथनगर, थाना मेंहदावल क्षेत्र के सीयर व रोडवेज चौराहा, थाना बखिरा क्षेत्र के नन्दौर व दुर्गजोत तथा थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के केंचुआखोर, भुलकी व मेंहदूपार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व छात्राओं को पंफलेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया गया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed