फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women are becoming self-reliant by joining the Livelihood Mission.

Sant Kabir Nagar News: आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by joining the Livelihood Mission.
सांथा के झुड़िया गांव में सिलाई करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत झुड़िया की महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सिलाई कढ़ाई के अलावा उत्पाद तैयार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह से जुड़कर महिलाओं ने न केवल अपनी आय बढ़ाई है बल्कि आर्थिक स्थिित भी मजबूत की है।
समूह की अध्यक्ष कविता देवी ने बताया की वर्ष 2015 में स्वयं सहायता समूह का गठन किया। शुरूआत में समूह के माध्यम से आवश्यकता के अनुसार ऋण लेकर छोटे-छोटे कार्य किए जाते रहे। बाद में सरकारी योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लाॅक इकाई सांथा के अधिकारियों की प्रेरणा से महिलाओं ने सिलाई कढ़ाई कर रेडीमेड कपड़ों को तैयार करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

तैयार उत्पादों को क्षेत्र में लगने वाली प्रदर्शनियों में प्रदर्शित कर बिक्री की, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों से संपर्क कर नियमित रूप से उत्पादों की बिक्री शुरू हुई और आय का स्रोत बढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष कविता देवी ने बताया कि समूह की अन्य सदस्य उषादेवी, रंगीता, राधिका, मंजूदेवी, पूजा प्रसाद, उर्मिलादेवी, राजपति, पुष्पा झा, गुलपाती देवी, सूर्यमती देवी ने भी अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग उत्पाद बनाने शुरू किए, जिस उत्पाद की बाजार में अधिक मांग रहती है उसी के अनुसार उत्पाद तैयार किया जाता है।

सभी सदस्य मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए समय पर काम पूरा करती हैं। महिलाओं का कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed