फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women angry over occupation of barren land demonstrated in Collectorate

Sant Kabir Nagar News: बंजर जमीन पर कब्जे से नाराज महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 19 Feb 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women angry over occupation of barren land demonstrated in Collectorate
- हैंसर बाजार के सुरैना गांव की महिलाओं ने कब्जा हटवाने की मांग की
विज्ञापन

- डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हैंसर बाजार के सुरैना गांव की महिलाओं ने गांव में बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौपा। इसके साथ ही कब्जा हटवाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रही सुरैना गांव की सरस्वती, प्रेम लता, अनीता, पूनम, रीता, शशिकला आदि का आरोप था कि घरों का पानी कच्ची नाली के माध्यम से बंजर जमीन के गड्ढे में जाता था। वर्तमान में इंटरलाॅकिंग रोड बनने के कारण नाली को पाट दिया गया। जिस बंजर जमीन में पानी जाता था उस जमीन पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर जमीन को पाट दिया और पक्का निर्माण करा रहा है, जो की अवैधानिक है।
विज्ञापन

18 फरवरी को इसका विरोध किया तो कब्जा करने वाले लोग मारने के लिए दौड़ा लिए। इसकी सूचना थाने पर दी गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान अनीता, प्रेमलता, सरिता, पूनम, मुनाकी, द्रौपती, जयशीला, हेवंता, सरस्वती, सरिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed