{"_id":"69fe1bad6b41c82f7a0e6b1e","slug":"womans-head-was-broken-due-to-old-enmity-fir-lodged-against-four-people-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150257-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में महिला का सिर फोड़ा, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में महिला का सिर फोड़ा, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी महिला को उसके पड़ोसी ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। एंबुलेंस के जरिये घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है।
सावित्री देवी पत्नी पवन कुमार का आरोप है कि पांच मई को वह घर में रखा गया गेहूं निकाल कर बेचने के लिए ट्रॉली पर लदवा रही थीं। उसी समय पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर उसे मारने-पीटने लगे। सावित्री देवी का आरोप है कि इस पिटाई में उसका सिर फूट गया। वहां मौजूद लोग बीच बचाव करने के बाद एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां उसका इलाज अभी तक चल रहा है।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में एक ही परिवार के राधेश्याम यादव, संतोष, फूल पत्ती, परम शीला के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।