फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman injured in road accident dies during treatment

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 04 Sep 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धनघटा मार्ग पर बुधवार को दिन में करीब तीन बजे बाइक सवार ने महिला को ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उन्हे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। धनघटा थाना क्षेत्र के सियरकला गांव निवासी पुष्पा देवी (27) पत्नी अंगद मुख्यालय पर उपचार कराने के लिए आई हुई थीं। उनके देवर सुनील ने बताया कि उनकी भाभी को पीलिया की शिकायत थी। बुधवार को वह भाभी को लेकर जिला अस्पताल के पास स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। इलाज कराने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बनियाबारी गांव के पास भाभी नारियल खरीदने के लिए सड़क पार कर रही थीं।
विज्ञापन

तभी खलीलाबाद से धनघटा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन की सलाह दी गई। देर रात हालत बिगड़ने पर उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह भाभी को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद रात करीब 10 बजे मृत घोषित कर दिया। मृतका पुष्पा देवी के परिवार में आठ वर्षीय बेटी अन्नू और छह वर्षीय बेटा अंश है। उनके पति अंगद दिल्ली में रहकर पेंटर का काम करते हैं। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed