फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies due to snake bite

Sant Kabir Nagar News: सांप के डसने से महिला की मौत

Thu, 19 Oct 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to snake bite
धनघटा। महुली क्षेत्र के हरदी गांव में मंगलवार देर शाम सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पीड़ित के घर गांव के लोग जुट गए। क्षेत्र के हरदी गांव निवासी सरबुन्निशा (42) पत्नी मजीद मंगलवार देर शाम घर से सिवान की तरफ जा रही थी। उसी दौरान उसके बाएं पैर में सांप ने डस लिया। महिला गश खाकर गिर गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर गए और अंतिम क्रिया की तैयारी में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed