{"_id":"69dbd3d98e16d31b820c2703","slug":"woman-crushed-to-death-by-tractor-trolley-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149030-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
- धनघटा मार्ग पर देवरिया गंगा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के धनघटा मार्ग देवरिया गंगा गांव के पास मुख्य मार्ग पर रविवार को देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि 12 अप्रैल को सफीक खान निवासी ग्राम विषयाहन्नू मोटरसाइकिल से अपनी मां हदीशुनिशा और पिता अली रजा के साथ खलीलाबाद से अपने घर जा रहे थे। धनघटा मार्ग पर शाम 6:40 बजे देवरिया गंगा मुख्य सड़क पर सामने आ रही मोटरसाइकिल के क्रॉस के बीच उनकी मां हदीशु निशा (58) मोटरसाइकिल से नीचे गिर गईं। उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनको कुचल दिया। इससे हदिशु निशा की मौके पर ही मौत हो गई है।
कोतवाल ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।