फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman arrested for culpable homicide

Sant Kabir Nagar News: गैर इरादतन हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for culpable homicide
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन पूर्व बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में पड़ोसी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। दिन में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। इसके बाद तहरीर मिलने पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले में आरोपी महिला रईसुन्रिशा निवासी मोहल्ला पश्चिम टोला को उसके घर के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है। पीड़ित आजाद अहमद निवासी पश्चिम टोला ने 20 फरवरी को उपरोक्त आरोपी पर पत्नी मब्सिरा खातून के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मेंहदावल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में सम्मिलित आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया है। आरोपी के खिलाफ समस्त लिखापढ़ी की कार्रवाई पूरी करके संबंधित कोर्ट भेज दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed