फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman and son injured after being beaten

Sant Kabir Nagar News: महिला और बेटे को मारपीट कर किया घयल

Sat, 23 May 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman and son injured after being beaten
धनघटा। थाना क्षेत्र के छपरा मगर्वी गांव के पास गुलहरिया स्कूल के समीप कुछ लोगों ने मायके से ससुराल जा रही एक महिला और उसके बेटे को लाठी-डंडे, रॉड और बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करते हुए करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने छीन लिए। पीड़िता ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के ढबिया (गायघाट) निवासी गुजराती देवी पत्नी रामबचन ने धनघटा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:00 बजे मायके छपरा मगर्वी (धनघटा) से ससुराल लौट रही थी। गुलहरिया स्कूल से करीब 100 मीटर पश्चिम पहुंचने पर घात लगाए बैठे गांव के कुछ लोग उसे मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और बेल्ट से लैस थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उसके पास मौजूद मंगलसूत्र, पायल और 20,000 रुपये नकद लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक सभी आरोपी पेशेवर किस्म के हैं, और क्षेत्र में इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed