फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   without work payment

नींव खुदी नहीं और पंचायत भवन का हो गया भुगतान

Wed, 04 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
without work payment
नींव खुदी नहीं और पंचायत भवन का हो गया भुगतान
विज्ञापन

कई गांवों में कार्य नहीं होने की शिकायत
अधिकतर भुगतान एक भी फर्म के नाम पर किया गया है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार में राज्य व चौदहवें वित्त के धन की बड़े पैमाने पर बंदरबांट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायतों में न तो पंचायत भवन का निर्माण हुआ और न ही आंगनबाड़ी केंद्र बना, लेकिन उस पर भी भुगतान कर दिया गया है। इसकी जानकारी गांव के लोगों को अभिलेखों के माध्यम से हुई तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

गोपीपुर के प्रधान गणेश प्रसाद और दीनानाथ, सचिन, जयराम सिंह, घनश्याम, जगरनाथ, अनिल कुमार आदि का कहना है कि उनके गांव में न तो पंचायत भवन के लिए अभी तक नींव खोदी गई और न ही आंगनबाड़ी केंद्र बना है, लेकिन इन परियोजनाओं पर दो लाख 20 हजार रुपये का भुगतान लिया जा चुका है। इतना ही नहीं हैंसर बाजार, मुंडेरा शुक्ल, संठी, बेलौरा, डुहिया कला, गाईबंसतपुर, नावन खुर्द, मनिकापार, मौर, रामपुर उत्तरी, टाड़ा, सोनाड़ी, आगापुर गुलरिहा, कटार मिश्र और नेतवापुर में ग्राम समाज की भूमि न मिलने के कारण ग्राम पंचायतें शासन की सबसे प्राथमिकता वाली परियोजना पंचायत भवन का निर्माण नहीं करा पा रही हैं। जमीन की मांग को लेकर प्रधान व सचिव एसडीएम से लगायत डीएम तक से कई बार फरियाद भी कर चुके हैं। जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की जमीन है, उस पर गांव का कोई न कोई शख्स कब्जा किए हुए है। जिसे खाली कराने में राजस्व विभाग नाकाम है। गांव वालों का कहना है कि कई गांवों में न तो सोलर लाइट लगाई गई हैं और न ही इंटरलॉकिंग कार्य कराए गए है। उस पर भी भुगतान करा लिया गया है। मजे की बात यह है कि एक ही फर्म के नाम पर अधिकतर भुगतान भी किए गए हैं। गांव वालों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच की गई तो इसकी पोल खुल जाएगी। इस संबंध में एडीओ पंचायत शिवकुमार तिवारी ने बताया कि कहीं भी बगैर काम के भुगतान की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed