फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With the onset of winter, the prices of spices have surged.

Sant Kabir Nagar News: सर्दी बढ़ने के साथ गरम मसालों की कीमत में उछाल

Fri, 26 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, the prices of spices have surged.
बाजार मे बिक रहा मसाला-संवाद
संतकबीरनगर। कड़ाके की सर्दी में गरम मसालों की मांग बढ़ने से उनके दामों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक महीने में लौंग, काली मिर्च, धनिया और हल्दी के दाम 50 से 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। छोटी इलायची के दाम में 500 रुपये प्रति किलोग्राम उछाल आया है। सर्दी में सेहत के लिए फायदेमंद मसालों की मांग अधिक हो रही है।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में गरम मसालों की मांग बढ़ जाती है, लोग इसका उपयोग सब्जी बनाने के साथ-साथ चाय, काढ़ा आदि के लिए भी करते हैं। बाजार में इन दिनों गरम मसाला जैसे काली मिर्च, हल्दी, लोग, इलायची और सोंठ आदि की मांग अधिक है। शहर के गोला बाजार स्थित गरम मसालों के कारोबारी संजय ने बताया कि सदी में गरम मसालों की मांग बढ़ने से उनके दामों में उछाल आया है। उन्होंने बताया कि बाजार में पिछले एक महीने में छोटी इलायची, काली मिर्च, जीरा, लोंग, धनिया, हल्दी और सोंठ के दामों में करीब 50 से 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों बाजार में छोटी इलायची, काली मिर्च, लोग हल्दी और सोंठ की मांग सबसे अधिक है। लोग सब्जी के साथ चाय और काढ़ा बनाने में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

0
गरम मसालों के दाम पहले और अब (प्रति किग्रा में)
छोटी इलायची 3500 रुपये - 4000 रुपये
काली मिर्च 750 रुपये - 850 रुपये
लौंग- 1200 रुपये - 1300 रुपये
हल्दी 160 रुपये- 200
सोंठ- 300 रुपये- 400
जीरा- 220 रुपये - 300 रुपये
धनिया- 100 रुपये- 140 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed